फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board Results 2025: देहरादून रीजन में इस बार भी बेटियों ने मारी बाजी, इतना रहा पासिंग प्रतिशत

Tue, 13 May 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आंकड़ों पर नजर डालें तो 12वीं में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 90849 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 51271 छात्र व 39578 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
पास होने के बाद खुशी जाहिर करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल भी लड़कों की तुलना में ज्यादा लड़कियों ने बाजी मारी। देहरादून रीजन में लड़कों की तुलना में 10वीं में 3.87 प्रतिशत अधिक लड़कियां पास हुई हैैं। जबकि 12वीं में भी लड़कियां का परिणाम 8.23 प्रतिशत ज्यादा रहा।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो 12वीं में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 90849 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 51271 छात्र व 39578 छात्राएं शामिल हैं। इनमें से कुल 90348 छात्र-छात्राएं परीक्षा शामिल हैं। इसमें से 83.45 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए।

CBSE Results 2025: देहरादून रीजन दो पायदान पिछड़कर 13वें स्थान पर पहुंचा, 10वीं-12वीं का इतने फीसदी रहा रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें छात्रों का पासिंग प्रतिशत 79.86 फीसदी तो छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 88.09 फीसदी रहा। वहीं, 10वीं की बात करें तो परीक्षा के लिए कुल 102784 छात्रों ने पंजीकरण किया। इसमें 59205 छात्र और 43579 छात्राएं शामिल हैं। इनमें से 102321 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 91.60 रहा। इसमें छात्रों का पासिंग प्रतिशत 89.95 तो छात्राओं का 93.82 फीसदी रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें