फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result 2017: 10 वीं के परिणाम घोषित, होनहारों ने पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 03 Jun 2017 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
cbse result 2017 - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार होम पैटर्न पर आखिरी बार 97 हजार छात्रों ने परीक्षा दी है। 
विज्ञापन


सीबीएसई देहरादून रीजन में रिजल्ट 96.80 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष के मुकाबले रिजल्ट में 2 फीसदी उछाल रहा। 10 सीजीपीए वाले छात्रों की संख्या में बढोत्तरी हुई है।  

छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशयल वेबसाइट cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर सीधे देख सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर भी देखा जा सकता हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस बार 1,34,500 छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा

cbse result - फोटो : amarujala
सीबीएसई देहरादून रीजन ने 10वीं की परीक्षाएं 259 केंद्रों पर आयोजित कराई। 10वीं में इस बार 1,34,500 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई के होम पैटर्न में आखिरी बार 97 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

आपको बता दें कि छात्रों को सीबीएसई की मॉडरेशन पॉलिसी के एजुकेशन बायलॉज के पांच प्वाइंट के आधार पर राहत दी गई है। सीबीएसई प्रबंधन का कहना है कि बोर्ड मुख्यालय अथवा क्षेत्रीय कार्यालय में रिजल्ट से जुड़ी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी जाएगी।

इसलिए छात्रों व अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वो बताए गए वेबसाइटों पर ही अपना रिजल्ट देखें। अगले वर्ष से 10वीं में स्कूल आधारित होम पैटर्न परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी।

सीबीएसई रीजनल कार्यालय के मुताबिक इस बार 10वीं में 1499 स्कूलों के छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। केवल 38 हजार छात्र ऐसे थे जिन्होंने बोर्ड पैटर्न पर एग्जाम दिया था। 10वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होकर दस अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें