फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं में अंग्रेजी के पेपर का पैटर्न बदला, अब देने होंगे इतने सवालों के जवाब

Mon, 25 Feb 2019 08:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के निकट आने के साथ ही अहम खबर है। 12वीं अंग्रेजी के प्रश्न पत्र का पैटर्न बदल दिया गया है। अब इसमें 40 के बजाए 35 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पांच प्रश्न कम कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर यह बदलाव किया है। इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड ने रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में बदलाव किया है। अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा दो मार्च को होगी। इससे पहले सभी परीक्षार्थी को इसकी जानकारी मिले, इसके लिए बोर्ड ने स्कूल और शिक्षकों को कई निर्देश दिये हैं।

बोर्ड की मानें तो 2018 के प्रश्न पत्र पैटर्न में इस बार कई अंतर है। अभी तक पैसेज लिखने में छात्रों को काफ ी शब्दों में उत्तर देना होता था। एक पैसेज 1100 से 1200 और दूसरा पैसेज चार से पांच सौ शब्दों में लिखना होता था।
विज्ञापन


छात्रों की सुविधा के लिए पैसेज में शब्द संख्या कम कर दी गई है। अब 1200 शब्द वाले पैसेज को 800 में ही उत्तर देना होगा। सेक्शन यानी रीडिंग पार्ट में 30 अंकों के अब 19 प्रश्न रहेंगे। अब तक 30 अंक के 24 प्रश्न रहते थे। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि यह बदलाव इसी साल दो मार्च को होने वाली परीक्षाओं में लागू होगा।

विज्ञापन

यह हुए मुख्य बदलाव

-लांग क्वेश्चयन अब एक नहीं बल्कि दो होंगे। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए पांच-पांच अंक तय कर दिए गए हैं।
-मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न की संख्या अब पांच होगी।
-अति लघु उत्तरीय की प्रश्नों संख्या 16 से घटाकर नौ कर दी गई है।
-शॉर्ट प्रश्नों के जवाब देने पर अब एक के बजाए दो-दो अंक मिलेंगे। एक नहीं बल्कि तीन सवाल पूछे जाएंगे।
-वोक्येबुलेरी वाले प्रश्नों की संख्या अब एक के बजाए तीन होगी।
-पेपर में 40 के बजाए 35 प्रश्न पूछे जाएंगे।
-रीडिंग और राइटिंग दोनों ही सेक्शन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें