जर्नलिज्म करना चाहती हैं सौैम्या
वैसे तो अक्सर देखने को मिलता है कि छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास होने के बाद सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं लेकिन सौम्या कुछ हटकर हैं। उनका कहना है कि उन्हें जर्नलिज्म का बचपन से ही बहुत शौक है। वह जर्नलिज्म करने के बाद बड़े स्तर पर पत्रकार बनना चाहती हैं। उनका बड़े भाई मानव सिंह भी जर्नलिज्म कर रहे हैं। वह फिलहाल आईआईएमसी दिल्ली से जर्नलिज्म में मास्टर्स कर रहे हैं। बचपन का शौक और भाई को देख वह भी जर्नलिज्म करना चाहती हैं।
चार विषयों में पूरे 100 अंक किए हैं प्राप्त
सौम्या ने अंग्रेजी में 100, इतिहास में 100, राजनीतिशास्त्र में 100, फिजिकल एजुकेशन में 100 में अंक हासिल किए हैं। अर्थशास्त्र में वह 97 अंक ही हासिल कर पाईं। उन्होंने कुल 497 अंक हासिल किए हैं। बावजूद इसके उन्होंने सीबीएसई का देहरादून रीजन टॉप किया है। इससे उनके परिजनों समेत विद्यालय के प्रबंधक मोहित, प्रधानाचार्य राजेश देवरानी समेत पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है।