फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12th result 2019: सेकेंड टॉपर रहीं ऋषिकेश की गौरांगी, लेकिन मजह एक नंबर ने बिगाड़ी बात

Fri, 03 May 2019 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीबीएससी सेकेंड टॉपर गौरांगी चावला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज दोपहर एक बजे सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें ऋषिकेश की गौरांगी चावला ने टॉप किया है। वह निर्मल आश्रम दीपमाला स्कूल ऋषिकेश में पढ़ती हैं। इन्होंने 498 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं देहरादून के पीयूष झा और नैनीताल की श्रेया पांडेय 497 अंकों के साथ थर्ड टॉपर रहे। इस बार 83.4% बच्चे पास हुए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजिबाद की हंशिका शुक्ला और एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने संयुक्त रूप से देहरादून रीजन में पहला स्थान हासिल किया। दोनों को 500 में से 499 अंक मिले। 498 अंकों के साथ निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल ऋषिकेश की गौरांगी चावला ने दूसरा स्थान हासिल किया।

सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 770 और उत्तराखंड के 430 विद्यालयों के 122433 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। इसमें 113939 रेगुलर और 10714 प्राइवेट छात्र शामिल थे। कुल 78.18 फीसदी छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। इसमें उत्तराखंड के 79.90 और उत्तर प्रदेश के 76.20 प्रतिशत छात्र शामिल रहे। उन्होंने बताया कि रीजन में केंद्रीय विद्यालयों का परिणाम सबसे बेहतर रहा। यहां कुल 98.85 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ओकग्रोव स्कूल मसूरी के पीयूष कुमार झा, एवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी की श्रेया पांडे, विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोयडा की गरिमा शर्मा, एपीजे स्कूल गौतमबुद्ध नगर के इबादत सिंह बख्शी, दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद के अर्पित माहेश्वरी, एसएजे स्कूल गाजियाबाद की एशना जैन व प्रज्ञा खर्कवाल, केएल इंटरनेशनल स्कूल मेेरठ की अनन्या गोयल, मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल मेरठ की दिव्या अग्रवाल व वंशिका भगत ने 497 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

Trending Videos

परीक्षा के लिए लगभग 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए

इस बार परीक्षा का परिणाम 28 दिन के अंदर घोषित हो गया है। इसी के साथ सीबीएसई ने रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.60 प्रतिशत था। इसके साथ ही, सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए लगभग 13 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट - cbse.nic.in, cbseresults.nic.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। 

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

सीबीएसई परिणाम के लिए क्लिक करें'।
सीबीएसई परिणाम के तहत, सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम, सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
कक्षा 10,12 सीबीएसई बोर्ड के परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे। अपने भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
अधिकारिक सीबीएसई बोर्ड की वेबसाइट- cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाएं। 
विज्ञापन

एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी

सीबीएसई 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। गौरांगी चावला के साथ ही ऐश्वर्या केवी रायबरेली और भवव्या बीआरएसके इंटरनेशनल स्कूल जींद 498 अंकों के साथ सेकेंड  टॉपर हैं।

12वीं के नतीजों में चेन्नई में 92.93 फीसदी, दिल्ली में 91.87 फीसदी, त्रिवेंद्रम में 98.2 फीसदी, केंद्रीय विद्यालय में 98.54 और जवाहर नवोदय विद्यालय में 96.62 फीसदी रहा। लड़कियों के परिणाम 88.70 फीसदी, लड़के के परिणाम 79.4 फीसदी और ट्रांसजेंडर का परिणाम 83. 3 फीसदी रहा। गौरांगी के सेकेंड टॉपर बनने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। नीचे वीडियो में देंखें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें