फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cbse 10th Result 2018: रानीखेत की बेटी शाहिस्ता ने उत्तराखंड में किया टॉप, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

Wed, 30 May 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Shahista Sadaf
विज्ञापन

रानीखेत की बेटी शाहिस्ता सदफ ने उत्तराखंड टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया। शाहिस्ता ने 500 में से 497 (99.4 फीसदी) अंक हासिल कर उत्तराखंड टॉप किया है। ऑल इंडिया में उनकी तीसरी रैंक है।

विज्ञापन


सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर दो बजे जारी हो गया है। देहरादून स्थित सीबीएसई के रीजनल सेंटर ने उत्तराखंड की टॉपर लिस्ट जारी की है। उत्तराखंड की सेकेंड टॉपर लिस्ट में तीन नाम शामिल हैं।

इनमें आचार्य कुलम पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के छात्र आयुष शर्मा, निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम नैनीताल की वंसिता जोशी और आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की छात्रा नंदनी गुप्ता शामिल हैं। इन्हें 500 में 496 अंक मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां देखिए टॉपर्स लिस्ट:

देहरादून रीजन की टॉपर लिस्ट:

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/05/29/33845553-854166148125281-5785068291965845504-n_5b0d4e023ce6c.jpg

उत्तराखंड टॉपर की लिस्ट:
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2018/05/29/33921084-854166118125284-707024708675043328-n_5b0d4e464a74f.jpg

 
विज्ञापन

देहरादून रीजन से नंदिनी गर्ग और रिमझिम अग्रवाल ने ऑल इंडिया टॉप किया

demo pic
बता दें कि, मंगलवार दोपहर को जारी हुए परीक्षा परिणामों में देहरादून रीजन से शामली की नंदिनी गर्ग, और बिजनौर की रिमझिम अग्रवाल ने ऑल इंडिया में टॉप किया है। इन सभी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं।

बता दें कि देहरादून रीजन में उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 28 जिले शामिल हैं, बदायूं, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, जेपी नगर / अमरोहा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शामली शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें