फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने मांगा पांच साल में हुई बाघ, तेंदुओं की मौत का ब्यौरा

Sun, 23 Sep 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Rajaji National Park - फोटो : uttarakhandtourism
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व और जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क में बाघों, तेंदुओं के शिकार के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई ने मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से सितंबर 2013 से सितंबर 2018 (पांच साल) तक राज्य में बाघ और तेंदुओं की मौत का आंकड़ा तलब किया है। साथ ही वन्यजीवोें के शिकार किए जाने के बाद दर्ज मुकदमों, आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में भी जानकारी मांगी है। आदेशित किया है कि वह विभागीय स्तर पर एक नोडल अधिकारी की तैनाती करें जो सीबीआई को तमाम जानकारियां मुहैया कराएं।

वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने बिंदुवार जानकारी मांगी है। इसके तहत किस दिन किस वन्यजीव पार्क में किस जानवर का शिकार हुआ या उसकी स्वाभाविक मौत हुई है। वन्यजीव की मौत के बाद विभागीय स्तर पर मुकदमा दर्ज करने की स्थिति, मुकदमा नंबर के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी, जांच के परिणामाें का ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच अधिकारियों के नाम और उनके मोबाइल फोन नंबर की भी जानकारी मांगी है। इसके लिए सीबीआई ने एक फार्मेट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर सीबीआई की ओर मांगी गई जानकारियां जुटाने में विभागीय अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। कुछ अधिकारियों ने जानकारियां मुहैया भी करा दी है, लेकिन कई अभी तक भी जानकारी मुहैया नहीं करवा पाए हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई ने जो जानकारियां मांगी हैं, उन्हें मुहैया कराया जा रहा है। कुछ जानकारियां भेज दी गई हैं। बाकी जानकारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। 
- मोनिष मल्लिक, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें