फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में तीन नवंबर से होगा ज्ञानकुंभ, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित पहुंचेंगी कई हस्तियां

Sun, 23 Sep 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ramnath kovind
विज्ञापन

प्रदेश का पहला ज्ञानकुंभ तीन नवंबर से हरिद्वार में शुरू होगा। ज्ञानकुंभ का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद् भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


ज्ञानकुंभ के आयोजन के लिए शनिवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने समीक्षा बैठक भी की। राज्यपाल ने कहा कि ज्ञानकुंभ के आयोजन से उत्तराखंड की उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति के प्रति देश-विदेश में प्रभावी संदेश जाना चाहिए। उन्होंने ज्ञानकुंभ में आने वाले सभी प्रतिभागियों, शिक्षाविदें की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का ध्यान रखने और सभी सत्र पूरे होने के बाद एक समरी फाइंडिंग भी तैयार करने की बात कही।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि ज्ञानकुंभ तीन, चार और पांच नवंबर को आयोजित होगा। ज्ञानकुंभ में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के अलावा सभी प्रदेशों के उच्च शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और देशभर के सभी सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड विश्वविद्यालयों के कुलपति शामिल होंगे। ज्ञानकुंभ की मुख्य थीम ‘उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधारों हेतु सरकारी प्रयास’ है।
विज्ञापन


अन्य सत्रों में गुणात्मक शिक्षा, राष्ट्र निर्माण, उच्च शिक्षा, नैतिक शिक्षा आदि विषयों पर मंथन किया जाएगा। ज्ञानकुंभ के मुख्य संयोजक श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव रणबीर सिंह, दून विवि कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल, प्रो. हर्षवंती बिष्ट, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल भी मौजूद रहे।

यूजीसी, एआईसीटीई चेयरमैन भी करेंगे शिरकत
ज्ञानकुंभ में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के अलावा सभी आईआईटी के निदेशक, आईआईएम के निदेशक भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें