फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की तैयारियों में जुटा यूपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए कमर कस ली है। इसके तहत मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर समेत अन्य सामानों का ब्योरा मांगा गया है। इसके अलावा दीपावली के दौरान अभियंताओं व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाने की तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि दीपावली के दौरान ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए ट्रांसफार्मर के साथ ही अन्य सामानाें का ब्योरा मांगा गया है। इसके अलावा जर्जर लाइनों के तार के साथ ही जंफर भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। पेड़ों के पास से गुजरने वाली लाइनों को बचाने को लेकर पेड़ों की लॉपिंग करायी जा रही है। इसके साथ विशेष परिस्थितियों में बिजली कम पड़ने पर इनर्जी एक्सचेंज समेत तमाम एजेंसियों से अतिरिक्त बिजली खरीदी की भी तैयारी कर ली गई है। दीपावली के दौरान अभियंताआें व कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी। विशेष परिस्थितियों में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता की अनुमति से अवकाश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें