विधायकों की खरीद फरोख्त के स्टिंग मामले में सीबीआई ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत को सम्मन भेजा है।
विज्ञापन
2 of 6
सीबीअाई
सीबीआई ने हरीश रावत को आगामी 26 दिसंबर को दिल्ली में पेश होने को कहा है। 26 दिसंबर को सीबीआई रावत से विधायकों के खरीद फरोख्त मामले में सामने आई स्टिंग सीडी के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
3 of 6
sting operation
बता दें कि कुछ माह पहले एक स्टिंग ऑपरेशन सामने आया था, जिसमें हरीश रावत अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त करने दिखाई दिए। इस स्टिंग ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया था।
4 of 6
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
एक न्यूज चैनल हरीश रावत का स्टिंग ऑपरेशन जारी किया था।
विज्ञापन
5 of 6
हरक सिंह रावत
- फोटो : AmarUjala
इस वीडियो में कांग्रेस सांसद मदन सिंह बिष्ट दावा करते हुए दिखे कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 12 विधायकों को 25-25 लाख रुपये दिए हैं। इस स्टिंग में मदन बिष्ट और बागी विधायक हरक सिंह रावत एक साथ दिखाई दिए।
वीडियो में मदन बिष्ट कहते हुए दिखे कि हरीश रावत के 12 विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए उन्हें 25-25 लाख रुपये दिए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में उछल-पुथल मच गई।