फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एलयूसीसी मामले में जल्द शुरू होगी सीबीआई जांच, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जरूरी प्रक्रियाएं शुरू

Tue, 30 Sep 2025 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

एलयूसीसी मामले में जल्द सीबीआई जांच शुरू होगी। पिछले दिनों हाईकोर्ट भी एजेंसी को जांच के आदेश  दे चुका है।

विज्ञापन
CBI - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में सीबीआई जल्द जांच शुरू करेगी। इसके लिए सीबीआई के स्थानीय कार्यालय में हाईकोर्ट के आदेश के बाद जरूरी प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। जल्द ही सीबीआई पुलिस से अब तक की जांच का ब्योरा और दस्तावेज मांगने के लिए पत्राचार करेगी।

बता दें कि गत 16 सितंबर को हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को जांच करने के आदेश दिए थे। इस प्रकरण में उत्तराखंड सीआईडी ने जांच की थी। कुल 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। मुकदमों में स्पेशल बड्स एक्ट कोर्ट में कार्यवाही चल रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानाचार्य विभागीय परीक्षा के लिए सभी शिक्षकों की एनओसी स्थगित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

इस प्रकरण में राज्य में नौ मुकदमे दर्ज किए गए थे। एलयूसीसी कंपनी ने छोटी-छोटी रकम जोड़कर बचत करने वाले लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये ठगे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें