फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सीबीआई ने रिश्वत लेते मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Wed, 22 Jan 2020 06:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीबीआई ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को 20-20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों इंजीनियराें ने ठेकेदार से भुगतान के बदले यह रकम मांगी थी। सीबीआई की कई टीमें देर रात तक रायपुर क्षेत्र में आरोपियों के आवास की तलाशी में जुटी थीं।

विज्ञापन


सीबीआई के एसपी पीके पानीग्रही के मुताबिक एमईएस से जुडे़ सरकारी ठेकेदार हिमांशु तिवारी निवासी दिल्ली कैंट ने सीबीआई मुख्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें सरकारी आवासों की मरम्मत को दो कांटेक्ट मिले थे।

मरम्मत का काम पूरा करने के बाद छह लाख रुपये का भुगतान शेष रह गया था। भुगतान के लिए कई बार वह अफसरों से मिल चुका था। आरोप लगाया कि डीआरडीओ में एमईएस से तैनात एजीई सिविल केके सिंघल और जेई सिविल जहांगीर अहमद भुगतान के बदले 20-20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि  आरोप की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर दो ट्रेप टीम गठित की गईं। ठेकेदार इंजीनियराें के बुलावे पर रायपुर क्षेत्र स्थित उनके आफिस में रिश्वत की रकम लेकर गया था।

सीबीआई की ट्रेप टीमों ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के असिस्टेंट इंजीनियर केके सिंघल और जूनियर इंजीनियर जहांगीर अहमद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई मुख्यालय लाकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की दो अन्य टीमें आरोपियाें के इंजीनियरों के आवास की तलाशी में देर तक जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें