एसपी ने बताया कि आरोप की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज कर दो ट्रेप टीम गठित की गईं। ठेकेदार इंजीनियराें के बुलावे पर रायपुर क्षेत्र स्थित उनके आफिस में रिश्वत की रकम लेकर गया था।
सीबीआई की ट्रेप टीमों ने मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के असिस्टेंट इंजीनियर केके सिंघल और जूनियर इंजीनियर जहांगीर अहमद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई मुख्यालय लाकर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की दो अन्य टीमें आरोपियाें के इंजीनियरों के आवास की तलाशी में देर तक जुटी थी।