फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: यहां प्रत्याशियों को बंदर दिलाएंगे वोट, पढ़ें क्या है पूरा माजरा

Sat, 17 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
monkey - फोटो : demo pic
विज्ञापन

हरिद्वार के नगर पालिका शिवालिकगनर के न्यू सुभाषनगर के मतदाताओं ने प्रत्याशियों के सामने अजीबो गरीब ऑफर रखा। बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों ने अध्यक्ष पद प्रत्याशियों से कहा कि दो बंदर पकड़ो एक वोट पाओ। 

विज्ञापन


आमतौर से त्योहारी सीजन में बाजार में विभिन्न कंपनियां अपने उत्पादों को बेचने ऑफर लेकर आती है, लेकिन ऐसा ही कुछ ऑफर मतदाताओं ने चेयरमैन के प्रत्याशियों के सामने रखा।

न्यू सुुुभाष नगर के लोगों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले किसी भी प्रत्याशी ने अपने घोषणा पत्र में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने का वादा नहीं किया है। इसलिए उन लोगों को इस तरह की शर्त रखनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू सुभाष नगर के लोगों ने बैठक कर यह तय किया कि जो भी प्रत्याशी वोट मांगने आएगा उसके सामने यह शर्त रखी जाए। स्थानीय निवासी कमलेश भट्ट ने बताया कि बंदरों के आतंक ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है।

दो बंदर पकड़ने वाले प्रत्याशी को एक वोट दिया जाएगा। यदि प्रत्याशी बंदर पकड़ने या भगाने में सक्षम नहीं है तो वह वोट मांगने न आए। ललिता रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता बंदरों को भगाने के लिए पैसा देने को तैयार हैं, लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

बसंती रावत ने बताया कि दिनभर घर की छत पर बंदर बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले पहले इस समस्या से निजात दिलाए और फिर वोट ले जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें