फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-23 के लिए सीएयू ने बीसीसीआई से मांगे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। देहरादून में 31 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे अंडर-23 पुरुष वनडे टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने कवायद शुरू कर दी है। सीएयू ने बीसीसीआई को टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए करीब दो करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा ग्राउंड चयन के लिए भी कवायद तेज हो गई है। सीएयू ने वेन्यू प्रबंधकों से फीडबैक मांगा है।
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप मैच समाप्त होने के बाद अब क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के लिए अंडर-23 पुरुष वनडे टूर्नामेंट की मेजबानी अगली परीक्षा है। सीएयू इस टूर्नामेंट को बेहद गंभीरता से ले रही है, क्योंकि ग्रुप मैचों से ज्यादा नॉक आउट राउंड के मैचों की मेजबानी ज्यादा मुश्किल है। इसके लिए तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। सीएयू ने मैचों की मेजबानी को लेकर वेन्यू मैनेजर से फीडबैक मांगा है।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कम होंगे मैच
जानकारी के अनुसार अंडर-23 टूर्नामेंट के अधिकांश मैच कसिगा क्रिकेट ग्राउंड, अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी व तनुष क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में इस टूर्नामेंट के कम मैच खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन

---
अंडर-23 पुरुष टूर्नामेंट के बजट की मांग बीसीसीआई को भेज दी गई है। टूर्नामेंट के ग्रुप व नॉक आउट मैचों के वेन्यू को लेकर रिपोर्ट मांगी है। बीसीसीआई को भी अगले कुछ दिनों में प्रस्तावित वेन्यू भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

-महिम वर्मा, सचिव, सीएयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें