यमुना नदी के बीचोंबीच टापू में फंसी मवेशी को रेस्क्यू किया
- फोटो : अमर उजाला
बडकोट के बगासू गांव के निकट यमुना नदी के बीचोंबीच टापू में फंसी मवेशी को पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों की कड़ी मशक्कत करने के बाद भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका। यमुना नदी के तेज बहाव के कारण सफलता हासिल नहीं होने के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विनोद डोभाल ने अपनी जेसीबी मशीन मौके पर भेजकर मशीन ऑपरेटर को फंसी मवेशी को निकालने के लिए यमुना नदी में उतारा।