IIडालनवाला स्थित एक आर्किटेक्ट कार्यालय में चोरों ने नकदी सहित कई सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डालनवाला के साकेत कॉलोनी निवासी पीड़ित राहुल नय्यर ने पुलिस को बताया कि साकेत कॉलोनी में उनका आर्किटेक्ट कार्यालय है। इसमें कई कर्मचारी काम करते हैं। 26 अप्रैल की रात वह कार्यालय बंद कर घर चले गए। 28 अप्रैल की सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो कार्यालय से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे देखे तो इसमें एक संदिग्ध चोरी करते दिखा।
I
I
I
I
I
I
I
I
जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी
I
I
I
I एक महिला से जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेशविला रोड निवासी लक्ष्मी अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उर्मिला शर्मा निवासी अमन विहार ने उन्हें अपनी एक जमीन बताई। इस जमीन का 45 लाख में सौदा हुआ। बताया कि नकद और चेक के माध्यम से उन्होंने आरोपी महिला को 40 लाख रुपये दे दिए। तय हुआ कि एक साल के अंदर रजिस्ट्री कराई जाएगी। लेकिन, समय आने पर आरोपी ने रजिस्ट्री नहीं की। बताया कि जब उसकी संपत्ति के बारे में पता किया तो पता चला कि जमीन पहले से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में बंधक है। इस पर 18 लाख का लोन चल रहा था। रायपुर एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। I