फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुकान और घर से नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में घर और पटेलनगर में दुकान में चोरी हुआ सामान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। दो थाना क्षेत्रों में मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, सामान व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।



एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि चोरी की घटना मोहकमपुर निवासी भगत सिंह नेगी के मकान में हुई। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह गत तीन जुलाई को अपने परिवार के साथ भाई के घर दिल्ली गए थे। वहां से बुधवार शाम साढ़े छह बजे लौटे तो देखा कि मकान के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। नेगी के अनुसार चोरों ने घर से कीमती सामान, जेवरात और नकदी चोरी कर ली है। हालांकि चोरी हुए सामान की सूची नहीं दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसएचओ पटेलनगर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि बंजारावाला के सकलानी मार्ग निवासी नीलम की दुकान में चोरी हुई है। उन्होंने घटना गत 24 जून की बताई है। उनकी यहां पर परचून की दुकान है। नीलम ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर डेढ़ बजे खाना खाने के लिए घर गई थीं। वहां से शाम चार बजे लौटी तो देखा कि दुकान के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। दुकान में गुल्लक में जमा 50 हजार रुपये और पर्स से सात हजार रुपये चोरी कर लिए गए। पास में रखे चांदी के जेवरात भी चोरी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें