देहरादून। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की एक इकाई राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट उत्तराखंड शाखा की ओर से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व उत्तराखंड संयोजक विशाल बिरला ने किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार दादर, जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, राणावत, अमन कुमार आर्यन, अनिल चौहान, अखिलेश उनियाल और अनिल भारती उपस्थित रहे। ज्ञापन के माध्यम से शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की। संवाद