फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों से मंदिर में मारपीट मामले में दो पर केस दर्ज

Sat, 24 Oct 2015 03:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी (देहरादून)
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के विकासनगर क्षेत्र स्थित लक्सियार गांव में बृहस्पतिवार को दलितों से मारपीट के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पाइता पर्व पर देव दर्शन के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने दलित महिला देव माली की तहरीर पर दो देव मालियों दिगपाल सिंह पुत्र स्व. मित्थन सिंह निवासी खाडी और शूरवीर तोमर निवासी लक्सियार के खिलाफ गाली-गलौच, धक्का-मुक्की, जान से मारने की धमकी देने, मंदिर में प्रवेश से रोकने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों आरोपी देव माली फरार हैं।

मंदिर में दर्शन के दौरान पीटने का आरोप
तहरीर में महिला देव माली बबली पुत्री खेंतू निवासी कैनोटा ने कहा कि दशहरे के दिन वह, दिनेश पुत्र शांति प्रकाश और ताराचंद पुत्र फागुनिया निवासी सिंघोटा के साथ महासू मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।

इसी दौरान दो सवर्ण देव मालियों ने उनके साथ मारपीट की और उनके बाल खींचे। देव छड़ी से उसे उसको खूब पीटा गया।

मंदिर जाने से भी रोका
आरोपियों ने तीनों को मंदिर में जाने से भी रोक दिया। बताया कि उन तीनों पर भी देवता अवतरित होते हैं। थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। गांव में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें