फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला से दुष्कर्म...बेटी के साथ भी करता था गंदी हरकतें...पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 02:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कुछ दिन बाद पता लगा कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर थाने में महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़खानी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 2012 में वह एक युवक से मिली थी। बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर लगातार विश्वास दिलाता रहा कि जल्द अपने घर ले जाएगा।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक जब इस बात की जानकारी उसके परिवार वालों को मिली तो उन्होंने घर से बेदखल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब युवक के साथ जाने का दबाव बनाया तो वह धमकी देने लगा। कुछ दिन बाद पता लगा कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। इसके बाद विरोध किया तो आरोपी धमकी देने लगा।

ये भी पढ़ें...National Games 2025: उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक के इतिहास में पहली बार जीते पांच स्वर्ण पदक

बताया कि 2015 में एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी यौन शोषण करता रहा। धमकी देने के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता रहा। इसमें आरोपी के भाइयों ने भी सहयोग किया। पीड़िता के मुताबिक जब उसकी बेटी बड़ी हुई तो आरोपी उसके साथ भी वह गंदी हरकतें करने लगा। पुलिस ने शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें