फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूपीसीएल ने अफसरों से मांगी सरकारी विभागों से वसूली की रिपोर्ट, दो दिन का दिया गया समय

Fri, 07 Feb 2025 01:52 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों से बिजली बिल बकाया के लिए 17 नोडल अफसरों की टीम बनाई थी। इन सभी को अलग-अलग विभागों से बकाया वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीसीएल ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले सरकारी विभागों से बिजली बिल बकाया की वसूली का अभियान तेज कर दिया है। इस कड़ी में पूर्व में जिन अफसरों की टीम बनाई गई थी, उनसे दो दिन के भीतर अब तक हुई राजस्व वसूली की रिपोर्ट मांगी गई है।

इस साल यूपीसीएल प्रबंधन ने प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों से बिजली बिल बकाया के लिए 17 नोडल अफसरों की टीम बनाई थी। इन सभी को अलग-अलग विभागों से बकाया वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: चारधाम के प्रवेश द्वार में श्रद्धालुओं को मिलेगी सभी सुविधाएं, जानिए क्या है तैयारी
विज्ञापन


निदेशक परिचालन एमआर आर्य ने सभी नोडल अफसरों से अब तक हुई वसूली की रिपोर्ट दो दिन के भीतर तलब की है। ताकि समय रहते वसूली का अभियान आगे बढ़ाया जा सके। जो विभाग बकाया भुगतान में विलंब कर रहे हैं, शासन में उनके आला अफसरों तक इस संबंध में अनुरोध किया जा सके।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें