फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर फायरिंग मामला, कांग्रेसी नेता और सौ समर्थकों पर मुकदमा

Tue, 02 Feb 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड वक्फ विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनने की खुशी में ठुमकों के बीच हर्ष फायरिंग के मामले में आईजी के निर्देश पर सिविल लाइंस कोतवाली में मंगलवार को राव सज्जाद और उनके 100 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 268 व 303 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि हर्ष फायरिंग कर भय का माहौल बनाया गया। जबकि राव सज्जाद ने घटनाक्रम को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने वक्फ संपत्तियों के विकास के लिए पहली बार वक्फ विकास परिषद का गठन किया है। इसके पहले उपाध्यक्ष के तौर पर ढंडेरा (रुड़की) निवासी कांग्रेसी नेता राव सज्जाद की ताजपोशी की गई।

इसी खुशी में उनके समर्थकों ने रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें कैबिनेट स्तर के दर्जा मंत्री एवं खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनकी मौजूदगी में ही स्टेज पर महिला डांसरों ने फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाए। जिन पर चैंपियन और राव सज्जाद ने जमकर नोट बरसाए। कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सज्जाद के घर छापा, पिस्टल बरामद

वक्फ परिषद के उपाध्यक्ष की इस कारगुजारी पर उलेमाओं ने सख्त नाराजगी जताई। इसका असर यह हुआ कि शासन ने राव सज्जाद को अगले ही दिन निलंबित कर दिया।

हर्ष फायरिंग के मामले में आईजी संजय गुंज्याल ने पुलिस को जांच के निर्देश सो अलग। इसके बाद हलका दारोगा राकेश चंद्र भट्ट की ओर से मंगलवार को राव सज्जाद और उनके एक सौ से ज्यादा अज्ञात समर्थकों के खिलाफ धारा 268 व 303 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि मुकदमे में जांच शुरू कर दी गई है।

मंगलवार दोपहर के समय मुकदमा दर्ज होने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने राव सज्जाद के घर दबिश दी। तलाशी में उपनिरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट ने लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली। मगर गिरफ्तारी नहीं हो पाई। समारोह में फायरिंग की वैज्ञानिक प्रमाणिकता के लिए पिस्टल को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है।

वीडियो, जिसने मचाया बवाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें