फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोट जमा कराने वाले बैंक मैनेजर पर गाज, RBI ने दर्ज कराया केस

Tue, 10 Jan 2017 08:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
RBI
विज्ञापन
रुड़की स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा बीटीगंज के प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने जाली नोट जमा कराने का मुकदमा दर्ज किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर के प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों पंजाब नेशनल बैंक बीटीगंज की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कानपुर में नोट जमा कराए गए थे।

आरबीआई की ओर से प्राथमिक जांच के बाद पीएनबी मुख्य शाखा बीटीगंज रुड़की की ओर से जमा कराए गए नोटों में से एक-एक हजार के 36 नोट जाली पाए गए हैं।
Trending Videos

पुलिस को भेजे गए जाली नोट

police - फोटो : Bureau
आरबीआई कानपुर के प्रबंधक सत्य कुमार ने इस मामले में पंजाब नेशनल बैंक बीटीगंज के प्रबंधक के खिलाफ जाली नोट जमा कराने की तहरीर दी।

इसके आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस ने पीएनबी बीटीगंज के प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धारा 489 ए से 489 तक की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरबीआई ने पुलिस को वह जाली नोट भी भेज दिए हैं, जिन्हें पीएनबी बीटीगंज की ओर जमा कराया गया है। कोतवाली गंगनहर के एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि आरबीआई की ओर से भेजे गए एक-एक हजार रुपये के नोटों को जांच के लिए मध्यप्रदेश के देवास में स्थित बैंक नोट प्रेस के महाप्रबंधक को भेजा जाएगा। साथ ही मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीएनबी मैनेजर बोले, ब्रांच से कोई लेना-देना नहीं

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पीएनबी बीटीगंज बैंक के प्रबंधक खुर्शीद आलम का कहना है कि बैंकों में पैसा जमा होने के बाद करेंसी चेस्ट को जाता है, जहां पर जांच के बाद ही आरबीआई कानपुर को नगदी भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि दर्ज हुए मुकदमे का पीएनबी ब्रांच से कोई लेना देना नहीं है, बल्कि करेंसी चेस्ट का अलग से प्रबंधक होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें