फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नामी कंपनी के नाम से नकली बैग बेचने वाले पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नामी कंपनियों के नाम पर नकली माल बेचने का धंधा दून में जमकर चल रहा है। बुधवार को इस मामले में दो दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को भी मामले में एक और केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि प्यूमा कंपनी से अधिकृत आरके एसोसिएट के ऑपरेशनल मैनेजर अमित दुबे ने शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि चंदर रोड स्थित चमर भगत बैग हाउस का मालिक राकेश तनेजा प्यूमा कंपनी के नाम से नकली बैग भेज रहा है। इसके बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया तो वहां से प्यूमा कंपनी के बड़ी संख्या में नकली बैग बरामद हुए। इस दौरान 360 बैगों को जब्त किया गया। साथ ही दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें