एक कंपनी के सेल्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत व्यक्ति पर फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कराने का आरोप लगा है। पीड़ित सौमोजीत ने कोतवाली पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह एक कंपनी में कार्यरत हैं। बताया कि सुहेल अली खान को 2022 में कंपनी में सेल्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया था। उसका कार्य दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को किस्त पॉलिसी बताना था। आरोप है कि सुहेल ने अपने पद पर कार्य करने के दौरान फर्जी तरीके से कंपनी से ऋण स्वीकृत कराया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गलत फाेटो भेजकर ब्लैकमेल करने के आरोप में केस
गलत फोटो भेजकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता ने नेहरू कॉलोनी पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि पिछले कुछ दिनों से उसके पास कुछ नंबरों से फोन आ रहे थे। आरोप है कि फोन करने वाले गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे थे। सोशल मीडिया से फोटो निकालकर उसे बदलकर रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल कर रहे थे।