फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राष्ट्रीय खेलों की भ्रामक खबर चलाने के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल और लाखों में पदक बेचने की खबर चलाने के मामले में भ्रामकता का आरोप लगाते हुए एक पोर्टल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इसके लिए प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।I
विज्ञापन

Iरायपुर एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि पांच फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोर्टल के संचालक ने राष्ट्रीय खेलों के लोगों के साथ मुख्यमंत्री की फोटो लगाते हुए खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार के खेल का भ्रामक खबर चलाई। आरोप है कि झूठ व भ्रम फैलाते हुए पदकों की कीमत का भी उल्लेख किया गया। इससे खिलाड़ियों एवं उनके समर्थको के साथ प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें