नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट कोतवाली पुलिस के मुताबिक मन्नू निवासी ग्राम झावरा सुजऊ तहसील चकराता देहरादून की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
बताया कि 30 जून को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी कृष्णा की मृत्यु हो गई है। कृष्णा की शादी आशीष के साथ हुई थी। बताया कि आशीष बगीया सेर इन्द्रोली तहसील चकराता का रहने वाला है। हाल में एफआरआई स्थित एक मकान में रह रहा था। आरोप है कि आशीष ने अपने मित्र के साथ मिलकर बेटी कृष्णा की हत्या की। इसके बाद गाड़ी बुक करके शव चकराता ले जा रहा था। पुलिस को सूचना दी गई तो चकराता पुलिस की मदद से गाड़ी को रोक लिया गया। बेटी का शव लाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मामले की जांच जारी है। मा.सि.रि.