फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर प्लेट लगाकर घूम रही महिला पर मुकदमा

Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में कई तरह की नेम प्लेट लेकर घूम रही महिला के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसआई मनोज नैनवाल ने सपना कश्यप पत्नी शिव कश्यप निवासी शांति विहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला छल करने के उद्देश्य से गाड़ी में बोर्ड लगाकर कूटरचित चिह्न मूल वस्तु बनाकर झूठे दस्तावेजों के रूप में प्रयोग कर रही थी। रविवार को पुलिस ने बंजारावाला के पास से महिला को कार सहित पकड़ा था।

उस दौरान पुलिस ने गाड़ी सीज कर महिला को अगले दिन नेम प्लेट से संबंधित दस्तावेज लेकर थाने में बुलाया था। महिला ने दावा किया था कि उसके पास नेम प्लेट से संबंधित सभी दस्तावेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें