फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राष्ट्रीय खेल की भ्रामक खबर के आरोप में पोर्टल पर मुकदमा, पदकों की कीमत का भी किया गया था उल्लेख

Fri, 07 Feb 2025 01:45 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पांच फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोर्टल के संचालक ने राष्ट्रीय खेल के लोगो के साथ मुख्यमंत्री की फोटो लगाते हुए खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार होने की भ्रामक खबर चलाई गई।
विज्ञापन
उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार का खेल और लाखों में पदक बेचने की खबर चलाने के मामले में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए एक पोर्टल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।

रायपुर एसओ प्रदीप नेगी ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पांच फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोर्टल के संचालक ने राष्ट्रीय खेल के लोगो के साथ मुख्यमंत्री की फोटो लगाते हुए खेलों में फिक्सिंग और भ्रष्टाचार होने की भ्रामक खबर चलाई गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit:  बच्चे को दुलारा...इस बात पर हुए दुखी, बोले-राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से नहीं उचित
विज्ञापन


आरोप है कि झूठ व भ्रम फैलाते हुए पदकों की कीमत का भी उल्लेख किया गया। इससे खिलाड़ियों एवं उनके समर्थकों के साथ प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें