फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति ने दहेज न लाने पर दी तलाक देने की धमकी
विज्ञापन


- विवाहित को बेटे सहित घर से बाहर निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर पति, सास, ससुर समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों को पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया। महिला का आरोप है ससुराल पक्ष के लोगों ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि सात अक्तूबर 2023 को उनका निकाह बुलाकीवाला निवासी समीर से हुआ था। बताया कि निकाह के एक माह तक सब ठीक रहा। एक माह बाद पति समीर, सास जुल्फाना, ससुर हाशिम, ननद सनरीन उन्हें कम दहेज लाने के ताने देने लगे। दहेज में चौपहिया वाहन और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करते थे। उन्हें मारकर पति का दूसरा निकाह करने की धमकी भी देेता था। बताया कि गर्भावस्था के दौरान वह बहुत बीमार हो गई तो उन्होंने यह बात अपने माता पिता को बताई। गृहस्थी बचाने के लिए उनके माता पिता ने जो कुछ बन सकता था दिया। प्रसव के दौरान का खर्च भी उनके माता-पिता ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बीती 19 अक्तूबर को ससुराल के लोगों ने उसे और उसके बेटे को घर से निकाल दिया। 25 अक्तूबर को उनका पति मायके में आया और गाली गलौज की तलाक की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें