फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल में भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर गायब

Wed, 17 Dec 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के नक्शे से जम्मू-कश्मीर गायब है। जी हां, यह कमाल किया है गूगल ने। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा राजस्थान को पाकिस्तान में दर्शाया गया है।
विज्ञापन


देश की सीमाओं के गलत अंकन के ऐसे ही मामले में डालनवाला कोतवाली में गूगल मैप्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कुमार जोशी ने इसकी पुष्टि की।

सर्वे आफ इंडिया की ओर से शनिवार को इस संबंध में शिकायत की गई थी। संस्थान की ओर से शिकायत के साथ गलत नक्शा भी नत्थी किया गया था। सर्वे ऑफ इंडिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत देश की नेशनल सर्वे और मैपिंग आर्गेनाइजेशन है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि गूगल मैप्स दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऐप्स है। ग्लोबल वेब इंडेक्स मीडिया ऐजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ये स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाती है।

अपनी रिपोर्ट में ग्लोबल वेब इंडेक्स ने बताया कि इस साल की दूसरी तिमाही के ताजा आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में 969.49 मिलियन स्मार्टफोन उपभोक्ता इसका ऐप का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

पहले भी की जा चुकी है गूगल मैप्स की शिकायत

इससे पूर्व तकरीबन साल भर पहले यानी 2013 में सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से सीमाओं के गलत अंकन के संबंध में शिकायत की जा चुकी है।

सर्वेयर जनरल ऑफ इंडिया स्वर्ण सुब्बा राव के मुताबिक देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के गलत अंकन में गूगल मैप्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। उसमें तमाम बिंदु दिए गए हैं, जिनके आधार पर मामला बना है।

शिकायत के संस्थान की तरफ से इस संबंध में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। बता दें कि सर्वे ऑफ इंडिया विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत देश की नेशनल सर्वे और मैपिंग आर्गेनाइजेशन है।

इससे पूर्व भी तकरीबन साल भर पहले सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से सीमाओं के गलत अंकन को लेकर शिकायत की जा चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें