फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देहरादून के ज्वेलर्स के खिलाफ मुकदमा, बिना अनुमति के आम के 30 हरे पेड़ काटने का मामला

Tue, 25 Oct 2022 02:03 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सहसपुर (देहरादून)

सार

देहरादून के प्रसिद्ध कमल ज्वेलर्स की भूमि पर खड़े आम के 30 हरे पेड़ बिना अनुमति के काट दिए गए थे। मामले में उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका के चलते उप जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर जांच की बात कही थी। वहीं, अब जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन करके पूरे प्रकरण और अवैध कटान में संलिप्त लोगों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में आम के बगीचे से 30 हरे पेड़ काटने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उद्यान विभाग की तहरीर पर शनिवार देर रात देहरादून के एक प्रसिद्ध ज्वेलर्स के विरुद्ध सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, जिला प्रशासन ने भी कमेटी का गठन करके अवैैध कटान की जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कमेटी से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। बताते चलें कि शनिवार सुबह रामपुर स्थित देहरादून के प्रसिद्ध कमल ज्वेलर्स की भूमि पर खड़े आम के 30 हरे पेड़ बिना अनुमति के काट दिए गए थे।

मामले में उद्यान विभाग के स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों की संदिग्ध भूमिका के चलते उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने जरूरत पड़ने पर जांच की बात कही थी। वहीं, अब जिला प्रशासन ने एक कमेटी का गठन करके पूरे प्रकरण और अवैध कटान में संलिप्त लोगों की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Surya Grahan 2022: सूतक के चलते बंद हुए चारधाम के कपाट, जानिए अब कब खुलेंगे
विज्ञापन

उधर, जमीन के कागजों की जांच करके यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाग की भूमि को प्लाटिंग के लिए बेचा तो नहीं गया है। उप जिलाधिकारी ने कहा कि भू-स्वामी के विरुद्ध उद्यान विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। जमीन से संबंधित अन्य जांच की जा रही है। वहीं, कमल ज्वेलर्स के मालिक अग्रिम रस्तोगी का कहना है कि यह जमीन उन्होंने बेच दी है। अब इससे उनका कोई लेनादेना नहीं है। फिर भी जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें