फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लक्सर-बालावाली मार्ग पर टकराई कारें, महिला सहित तीन चोटिल

विज्ञापन
इमलीखेड़ा में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी
विज्ञापन
लक्सर - बालावाली मार्ग पर दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। अनियंत्रित होकर एक कार पुल के नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों कार में सवार एक महिला सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन




बुधवार सुबह लक्सर-बालावाली मार्ग पर खड़ंजा कुतुबपुर और अकौढ़ा के मध्य बने पुल पर विपरीत दिशा से आ रहीं दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे पानी में जा गिरी। दूसरी कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।



हादसे के बाद राहगीर और आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। पानी में गिरी कार में एक व्यक्ति और सड़क पर क्षतिग्रस्त कार में एक महिला व पुरुष सवार थे। राहगीरों ने तीनों को कार से बाहर निकाला। इस बीच हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


हादसे में घायल व्यक्तियों की पहचान कपिल देव मीणा निवासी राजस्थान हाल निवासी रुड़की और राजीव कुमार व अनिता देवी निवासीगण रुद्रपुर उत्तराखंड के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में महिला सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि तीनों में से कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।



जाको राखे साइयां ........एक बार फिर कहावत हुई चरितार्थ

जोरदार टक्कर और एक कार के पानी में गिरने के बावजूद सकुशल हैं तीनों लोग



कहावत है कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत बुधवार सुबह लक्सर - बालावाली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बार फिर चरितार्थ हुई। जब दो कारों की जोरदार टक्कर और एक कार के पुल से नीचे पानी में गिर जाने के बावजूद कार सवार महिला और दोनों व्यक्ति सकुशल सुरक्षित बच गए। टक्कर लगने के बाद जो कार पानी में गिरी उसमें सवार रुड़की निवासी कपिल देव मीणा को सनरूफ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कपिल देव अमरोहा में लोनिवि में कार्यरत हैं। बुधवार सुबह वह रुड़की से अमरोहा जा रहे थे। वहीं दूसरी कार में सवार रुद्रपुर निवासी राजीव और अनिता देवी किसी परिचित के यहां जा रहे थे। वह दोनों भी सकुशल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन इसके बाद भी कार सवार तीनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस द्वारा तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। हालांकि तीनों में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। वहीं, हादसे के बाद लक्सर - बालावाली मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से पानी में गिरी कार को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों कारों को कोतवाली लाया गया।

इमलीखेड़ा में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें