हरिद्वार-देहरादून हाईवे में हर्रावाला पुलिस चौकी के सामने क्रेटा गाड़ी में आग लग गई। दमकल के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को हरिद्वार- देहरादून हाइवे पर हर्रावाला पुलिस चौकी की सामने एक कार में अचानक आग लग गई।
क्रेटा कार भगवानपुर हरिद्वार निवासी दीपचंद्र पुत्र चमन लाल चला रहे थे। जबकि उनके साथ ट्रांसपोर्ट देहरादून निवासी संजय गोस्वामी और कारगी ग्रांट देहरादून निवासी रजनीश कुमार भी थी। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।