फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हाईवे पर राजस्थान के युवकों की स्टंटबाजी; चलती कार में जानलेवा करतब, पुलिस ने निकाली हुड़दंगी

Sat, 14 Jun 2025 05:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)

सार

तोताघाटी के पास स्टंटबाज राजस्थान के युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। चलती कार में युवक जानलेवा करतब दिखा रहे थे। 
विज्ञापन
स्टंटबाज युवक चढ़े पुलिस के हत्थे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोता घाटी के पास अपनी कार में जानलेवा करतब दिखा रहे राजस्थान के पांच युवकों को देवप्रयाग पुलिस ने पकड़ किया। पुलसि ने युवकों की सारी हुड़दंगी निकाल दी। 

विज्ञापन




युवक शुक्रवार रात के समय चलती कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा था बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी दुर्घटना का जोखिम पैदा हो रहा था। ये सभी युवक राजस्थान से चपता जा रहे थे। युवकों की पहचान राजस्थान निवासी नितिन, प्रकाश, हिमांशु, बजरंग, और भजनलाल के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को पकड़ लिया। इन सभी युवकों के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में उचित कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आय से अधिक संपत्ति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मांगा गया जवाब, 23 जुलाई को अगली सुनवाई
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना के माध्यम से युवाओं को संदेश दिया है कि इस तरह के जानलेवा स्टंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सार्वजनिक सड़कों पर सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें