फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार खाई में गिरी, तीन महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाला हिसार में रविवार रात करीब 8:30 बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन महिलाएं और एक बच्चा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया। घटना की सूचना एसडीआरएफ को भी दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बाला हिसार रोड स्थित सहायक आयुक्त राज्य कर कार्यालय के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने के लिए महिला चालक अपनी कार को पीछे कर रही थी। इसी दौरान वाहन सड़क के किनारे उतर गया। उन्होंने वाहन को दोबारा चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन नियंत्रण खोने के कारण कार पीछे की ओर लुढ़कते हुए खाई में जा गिरी। बताया कि घायलों की पहचान प्रियांजलि रावत (26) निवासी भानियावाला, देहरादून, लकी देवी (24) निवासी शांतिपारा, डिब्रूगढ़ (असम), रोनित रावत (5) निवासी भानियावाला, देहरादून तथा आकांक्षा नौटियाल (23) निवासी शिमला बाईपास, देहरादून के रूप में हुई है। चारों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें