फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जीप पलटने से एक की मौत, सात लोग घायल, घर का आखिरी चिराग भी बुझा

Thu, 18 Jul 2019 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौचर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में सिदोली से गौचर की तरफ जा रही एक जीप के ब्रेक फल हो जाने से जीप सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जीप से निकाला और 108 वाहन से पीएचसी गौचर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से एक की हालत गंभीर है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कर्णप्रयाग के नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक जीप सुबह आठ बजे सिदोली से गौचर जा रही थी। अचानक जीप के ब्रेक फेल हो गए और जीप गौचर-सिदोली सड़क पर जूनियर हाईस्कूल बौंला के समीप पलट गई।

हादसे में अशोक चौधरी (26 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह चौधरी, ग्राम-खरसांईं, मनवीर सिंह (26) पुत्र जयपाल सिंह, ग्राम-पाडुलीग्वाड़, खरसांईं निवासी विवेक सिंह (14), कपिल सिंह (16), अकबर सिंह (64), विजय सिंह (66), दीपक (36) तथा दिग्पाल सिंह (48) ग्राम-पाडुलीग्वाड़ घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत से टूटा परिवार

हादसे की सूचना पर एसडीएम देवानंद शर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान, पटवारी जगदीश औलिया सहित एसडीआरएफ के जवानों और श्रीकोट तथा बौंला के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जीप से निकालकर 108 सेवा से गौचर अस्पताल भेजा। अस्पताल ले जाते समय अशोक चौधरी की मौत हो गई जबकि मनवीर सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

सड़क दुर्घटना में खरसांईं ग्राव निवासी प्रेम सिंह चौधरी (70) और पत्नी हेमा देवी के तीसरे बेटे की मौत हो गई। प्रेम सिंह के दो जवान बेटों की इससे पहले मौत हो चुकी है। आईटीबीपी में सेवारत रहे प्रेम सिंह सरल स्वभाव के हैं। करीब 10 साल पहले उनके बड़े बेटे (30 वर्ष) का निधन हो गया।
 
उनका बेटा अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों को छोड़ गया था। इस दर्द से प्रेम सिंह उबर भी नहीं पाए थे कि छह साल बाद उनके दूसरे बेटे (28) की अचानक मौत हो गई। वह अविवाहित था। दो बेटों की मौत के बाद परिवार में तीसरा बेटा अशोक सिंह चौधरी ही बुजुर्ग माता-पिता का सहारा था, लेकिन बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसे में अशोक की मौत के बाद से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे ही अशोक के माता-पिता को हादसे का पता चला तो वे बेसुध हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें