फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी

Sat, 04 Oct 2014 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी के पुरोला के मैराड़ा गांव से सावड़ा आ रही बारातियों से भरी बोलेरो मेंद्रथ के समीप खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती की मौत हो गई, 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। वाहन में चालक समेत 14 लोग सवार थे।

बारात लेकर जा रही थी
बारातियों से भरी बोलेरो शुक्रवार शाम को मैराड़ा गांव से सावड़ा के लिए चली। शाम करीब सात बजे त्यूनी-पुरोला मोटर मार्ग पर मेंद्रथ के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल त्यूनी भर्ती कराया। उपचार के दौरान संजना (18) पुत्री गंबर राणा निवासी सावड़ा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये हुए घायल
घायलों की पहचान यशनाथ राजगुरु पुत्र सैन सिंह, करुणा पुत्री पूरण नाथ, पूजा पुत्री पूरण नाथ, रिंकू पुत्र पूरण नाथ, जयकिशन पुत्र जबर सिंह सभी निवासी हनोल, मनीष पुत्र पूरणनाथ, पूजा पुत्री गंगाराम, प्रतिमा पुत्री केशनाथ, सोनाली पुत्री भोपाल सभी निवासी सावड़ा, मनीष गिरी पुत्र बुद्धिनाथ, श्वेता गिरी पुत्री बुद्धिनाथ निवासी मैराड़ा, अतर सिंह पुत्र रडू निवासी कुरताड़ के रूप में हुई। गंभीर घायल मनीष गिरी, मनीष, अतर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें