फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की कार से दो शिक्षक घायल, हालत गंभीर

Thu, 17 Aug 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
कार सवार एक दरोगा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो शिक्षक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों शिक्षकों को दरोगा ने ही रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में दोनों का उपचार चल रहा है।  
विज्ञापन


भगवानपुर के बहबलपुर निवासी सुरेंद्र कुमार एवं अकबरपुर कालसो गांव निवासी साधूराम दोनों शिक्षक है। दोनों बाइक से रोशनाबाद स्थित विभागीय कार्यालय में गए थे।

जब वह विभाग से वापस लौट रहे थे तो सिडकुल के समीप एक कार सवार दरोगा ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों  शिक्षक घायल हो गए।

दरोगा कुलदीप शाह दोनों घायल शिक्षकों को उपचार के लिए हरिद्वार के किसी अस्पताल में ले जाने के बजाए सिविल अस्पताल रुड़की लेकर आए। उन्होंने रुड़की सिविल अस्पताल में दोनों शिक्षकों को भर्ती करा दिया है। दोनों शिक्षकों को काफी चोटें आई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें