फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार ट्रक से टकराई, मच गई चीख-पुकार

Sat, 19 May 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
car accident accident in bajpur - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार लेवड़ा नदी पुल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी माता, पत्नी, पुत्र और कार चालक घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित लेवड़ा नदी पुल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ईंटों से भरे ट्रक (आरजे 14/जीबी 0809) को रोककर जांच कर रही थी।

इस बीच स्विफ्ट डिजायर कार (एचआर 26/सीसी 6362) सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार कन्हई गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी विकास (30), माता ऊषा रानी (65), पत्नी आकांक्षा (26), करीब पांच वर्षीय बालक और कार चालक चिरंजी (43) घायल हो गया।
 

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई

डेमो - फोटो : डेंमो
चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कार से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई, जबकि ऊषा रानी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

बताते हैं कि विकास मूल रूप से पंजाब के बठिंडा का मूल निवासी था और गुड़गांव में कारोबार करता था। वह परिवार समेत नैनीताल घूमने जा रहा था। इधर, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया है। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ईंटों से भरा ट्रक कालाढूंगी जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें