यहां सुमन क्यारी के पास उनकी कार संख्या यूके 07 बीडब्ल्यू 3046 दुर्घटनाग्रस्त होकर यमुना नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार प्रधान महेंद्र सिंह निवासी ग्राम लटो जौनसार तहसील चकराता जिला देहरादून निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। नैनबाग चौकी प्रभारी हाकम सिंह तोमर ने बताया कि दुर्घटना सुबह 7.15 के लगभग हुई है।
मोटरसाइकिल स्लीप होने से युवक घायल
वहीं आज सुबह करीब 04 बजे के आसपास कालसी से एक किलोमीटर लालढांग रोड पर एक व्यक्ति मोटर साइकिल स्लीप होने के कारण गिर गया और घायल हो गया। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कालसी बाजार में मौजूद पिकेट को हादसे की सूचना दी। पिकेट द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाकर घायल को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया। घायल का नाम शूरवीर सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी किस्तूर देहरादून है।