फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फॉर्च्यूनर खाई में गिरी, तीन लोग घायल

Tue, 20 Feb 2018 12:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मंगलवार को ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्या गांव में एक  फॉर्च्यूनर कार खाई में गिर गई। सूचना पाकर देवप्रयाग से पुलिस रवाना हो गई।

विज्ञापन


देवप्रयाग के मूल्यागांव में यहां एक फॉर्च्यूनर कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक तीनों घायल दिल्ली के रहने वाले हैं। तीनों ऊखीमठ से दिल्ली जा रहे थे। घायलों को खाई से निकालकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, जखोली में मयाली-ममणी-चिरबटिया मोटर मार्ग पर गोर्ती से ममणी की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में जीआईसी पांजणा में तैनात शिक्षक अरविंद भदौरिया घायल हो गए। सीएचसी जखोली में उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मयाली पुलिस चौकी के अनुसार रविवार देर शाम को शिक्षक भदौरिया अपने दो बच्चों के साथ निजी वाहन से किसी को छोड़ने गोर्ती गए हुए थे। वापसी में ममणी पुलिसा के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने शिक्षक को खाई से निकालकर सीधे अस्पताल पहुंचाया। शिक्षक के दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें