शाम को जिस मां को बेटे डॉक्टर के पास ले गए, सुबह उसकी लाश मिली। लाश मिलते ही परिवार और गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई है।
मामला खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव से जुड़ा है। पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना मिली कि गांव में एक विधवा बूढ़ी महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिजनों से पूछताछ की।
आस-पास के लोगों ने बतायाकि बूढ़ी महिला अपने बच्चों के साथ ही रहती थी। शाम को महिला की तबीयत खराब हो गई थी, जिस पर बेटे उसे लक्सर में डॉक्टर के पास ले गए थे। रात को महिला की हत्या कैसे और किसने की, यह रहस्य बना हुआ है।