इसके बाद 108 कर्मियों ने पास जाकर देखा तो कार दिखाई दी। कर्मचारियों ने इसकी सूचना थत्यूड़ थाना पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों व घायल व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाल कर सीएचसी थत्यूड़ में भर्ती कराया।
लेकिन इससे पहले ही दो युवकों विनय दहिया पुत्र दिनेश दहिया 19 वर्ष निवासी इंद्रा कालोनी दिल्ली और कार्तिक भारद्वाज पुत्र बालकृष्ण भारद्वाज उम्र 19 वर्ष भजनपुरा दिल्ली की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल युवक कुनाल उम्र 25 वर्ष पुत्र नरेंद्र खत्री नरेला दिल्ली की हालत गम्भीर होने के चलते उसे देहरादून के दून अस्पताल लिए रेफर किया गया है। अन्य लोगों की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी है।