फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में सामरिक महत्व के पुल के निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी को

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। पिथौरागढ़ मेें चलथी नदी पर प्रस्तावित सामरिक महत्व के पुल का निर्माण अब ब्रिडकुल की बजाय लोक निर्माण विभाग करेगा। शासन स्तर पर लिए गए इस निर्णय के उपरांत पुल के निर्माण की जिम्मेदारी जल्द लोनिवि को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में चलथी नदी पर पुल का निर्माण किया जाना है। सामरिक महत्व के इस पुल के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 30 करोड़ का बजट भी मुहैया कराया गया है। लेकिन, अभी तक पुल का निर्माण पूरा होना तो दूर शुरू तक नहीं हो पाया है। सामरिक महत्व के इस पुल के निर्माण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल से लेकर लोक निर्माण विभाग को दे दी गई। पिछले दिनाें अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ब्रिडकुल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि राज्य में 50 मीटर लंबे पुल के निर्माणकार्य ब्रिडकुल को सौंपे जाएंगे। जबकि इससे अधिक लंबाई वाले पुलों का निर्माण पीडब्ल्यूडी को सौंपा जाएगा। हालांकि इस संबंध में अभी आदेश जारी नहीं किया है। लेकिन, सूत्रों का कहना है इस संबंध में जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे। ब्रिडकुल के प्रबंध निदेशक मनोज सेमवाल ने बताया कि चलथी नदी के पुल निर्माण को लेकर शासन स्तर पर हुई वार्ता में सहमति बनी है। लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें