स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत टीम ने दोनों घायलों को खाई से निकाला। घायलों को आपात चिकित्सा सेवा 108 से लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन राकेश सिंह अधिकारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
राकेश सिंह अधिकारी दिल्ली में निजी क्षेत्र में काम करता था। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सुरेश सिंह अधिकारी को हायर सेंटर रेफर किया गया।
दोनों युवक पोखरीबोरा से श्राद्ध में शामिल होकर घर लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। राकेश अविवाहित था और उसके चार भाई हैं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
इस साल 139 दिनों में सड़क हादसे में 15 मौतें
जिले में 2018 से अब तक हुए 41 सड़क हादसों में 47 जान जा चुकी हैं। जनवरी 2019 से अब तक 15 मौतें और 19 लोग घायल हो चुके हैं। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज गति और लापरवाही से हुई हैं। शनिवार देर शाम को पोखरीबोरा में जिस जगह पर हादसा हुआ है, वहां भी सड़क ठीकठाक थी।