इसी दौरान वहां चीख पुकार मचने लगी। सूचना पर किच्छा से पुलिस पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ। संघर्ष में दुल्हन के पिता चेतराम, तारा चंद निवासी गडरियाबाग, मेहमानदारी में आए रेवालाल, रामपाल निवासी हसनपुर बरेली, ओमप्रकाश निवासी कल्यानपुर पीलीभीत और धर्मेंद्र (14) घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए सीएचसी किच्छा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रामपाल को बरेली रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।