हादसे में वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेष चार घायलों को रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया। हादसे में कार चला रहे डख्याट गांव निवासी देशराज (27) पुत्र किताब सिंह जयाड़ा, बनास गांव निवासी सीमा (36) पत्नी रणवीर सिंह, निषणी गांव निवासी नवीन चौहान (32) पुत्र जगदीश और उसकी डेढ़ साल की बेटी अर्पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में नवीन की पत्नी सीता देवी (27) एवं पुत्र नैनिस (3), कार मालिक प्रीतम पुत्र विजय सिंह निवासी बनास तथा बड़कोट थाने में तैनात सिपाही मनवीन की पत्नी प्रमिला (27) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बड़कोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया ओवरलोड को ही हादसे का कारण माना जा रहा है।