फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बारात से लौटते वक्त खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, दो युवक घायल

Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौगराढ़
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतकों के परिजन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में गुरना के पास जामिरखेत में रविवार को बारात की एक कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुंवर सिंह के बेटे दीपक सिंह की बारात तोली गई थी। दुर्घटना का शिकार हुए युवक दूल्हे के दोस्त और पड़ोसी बताए जा रहे हैं।   

विज्ञापन


रविवार दोपहर जिला मुख्यालय के रई से तोली (गुरना) जा रही बारात में शामिल ऑल्टो यूके 05 4142 जिला मुख्यालय से 11 किमी दूर जामिरखेत में 50 मीटर खाई में जा गिरी। इससे कार सवार रई निवासी पंकज जोशी (26) पुत्र रमेश चंद्र जोशी, रई निवासी कैलाश सिंह और विजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रई निवासी भगवान सिंह (25) पुत्र कुंवर सिंह, रई निवासी कमल सिंह पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

भगवान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल कमल सेना में कार्यरत है। हादसे की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। बचाव दल ने घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा समेत तमाम लोग घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

आदित्य चौक के निकट एक कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। इससे बाइक चालक और महिला की मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था लेकिन पीछे बैठी महिला बिना हेलमेट के थी।

रुद्रपुर के रंपुरा निवासी प्रेम शंकर कोली (48) बेकरी का कारोबार करता था। उसने उत्तमनगर में अमरूद का एक बाग ठेके पर ले रखा था। रविवार की शाम चार बजे वह बाग में काम करने वाली महिला कमला (45) के साथ  बाइक (यूके06एएम8589) से रुद्रपुर जा रहा था। आदित्य चौक के पास सामने से आ रहे कैंटर (यूपी25बीटी0772) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे प्रेमशंकर का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। वहां से गुजर रहे पालिकाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी छोटू कोली के बेटे संजीव और उसके दोस्तों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें